सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने थामा BJP का दामन

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिवंगत सरबजीत सिहं की बहन दलबीर कौर भाजपा में शामिल हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, दलबीर ने रविवार (25 दिसंबर) को भाजपा ज्वाइन की है। आपको बता दें कि इससे पहले वह कांग्रेस और अकाली दल में भी रह चुकी हैं। राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों का मानना है कि दलबीर कौर के आने से भाजपा को काफी ताकत मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र के मालेगांव में जब्त हुई 300 गायों की खालें!

सरबजीत सिंह भारतीय नागरिक थे जो गलती से सीमा पार पाकिस्तान पहुंच गए थे। उन्हें पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद सरबजीत को जासूसी और आतंकवाद फैलाने के झूठे आरोप में पाकिस्तानी अदालत ने सजा-ए-मौत सुनाई थी।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल सीमा से नटराज की पौने दो करोड़ रुपये की मूर्ति बरामद

लेकिन बाद में खबर आई कि जेल के भीतर ही उनके साथी कैदियों ने उनपर हमला कर दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। वह पाकिस्तान के लाहौर जेल में बंद थे। दलबीर कौर ने अपने भाई को बचाने और वापस लाने की भरपूर कोशिश की थी।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता की पार्टी के भीतर उभर रहे सत्ता के तीन केंद्र, पढ़ें कौन होगा 'अम्मा' का उत्तराधिकारी

गौरतलब है कि हाल में सरबजीत की जिंदगी पर एक बॉलिवुड फिल्म भी बनी थी। इसमें अभिनेता रणदीप हुड्डा ने उनका किरदार निभाया था, जबकि मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी बहन दलबीर कौर की भूमिका में थीं।