शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री, 8 या 9 फरवरी को लेंगी शपथ!

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सूत्रों के मुताबिक, राज्य के तीन वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स से शुक्रवार को इस्तीफा देने के लिए कहा गया। बताया जाता है कि जिन लोगों से इस्तीफा मांगा गया है उनमें राज्य सरकार की मुख्य सलाहकार शीला बालाकृष्णन भी हैं। उन्हें जयललिता का सबसे भरोसेमंद बताया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  AIADMK ने शशिकला और भतीजे दिनाकरन को पार्टी से निकाला, पार्टी चलाने के लिए बनाई गई कमेटी

गौरतलब हो कि शशिकला पहले ही शुक्रवार को पूर्व मंत्री केए सेंगोत्ताईयान और पूर्व मेयर सैदई एस दुरैसमै को पार्टी का सचिव नियुक्त कर चुकी हैं। शशिकला का ये कदम विरोधियों को दबाने का कदम बताया जा रहा है। इसके अलावा एआईएडीएमके के यूथ विंग सचिव को भी हटाया जा चुका है। इस बारे में पार्टी के प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा, ये पार्टी का मामला है, वैसे कल विधायकों की बैठक बुलाई गई है उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  चेन्नई में खौफ! समंदर के रास्ते शहर में दस्तक देगी 'तबाही', आंध्र और तमिलनाडु में अलर्ट, स्कूल बंद
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse