महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित राजभवन के नीचे अंग्रेजों के जमाने की एक सुरंग मिली है। यह सुरंग करीब 150 मीटर लंबी यह सुरंग 12 फीट ऊंची व 3 मीटर चौड़ी है। यह सुरंग कुल 5000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली हुई है।
सीएम फडणवीस के मुताबिक, यहां हथियार व गोलाबारूद रखे जाते थे। साथ ही लोगों के रहने के लिए भी कमरे बने थे। हालांकि, अब तक अंग्रेजों द्वारा इसे बनाने के पीछे की वजह रहस्य बनी हुई है। बताया जाता है कि पीडब्ल्यूडी राजभवन में मेनटेनेंस का काम कर रहा था। इसी दौरान एक दीवार को तोड़ा गया तो उसके पीछे 12 फीट ऊंची व 3 मीटर चौड़ी सुरंग मिली।यह देख पीडब्ल्यूडी का स्टाफ हैरान हो गया, जब अंदर जांच की गई पता लगा कि इस सुरंग का नाम अंग्रेजों ने शेल स्टोर रखा था। सबसे खास बात तो यह कि इस सुरंग में ड्रेनेज सिस्टम, फ्रेश एयर आने के लिए खिड़कियां भी बनी हैं। कहा जा रहा है कि सुरंग को आज़ादी के बाद बंद कर दिया गया था। अब क्या है इस सुरंग का राज इसका पता लगाया जा रहा है। इस सुरंग के बारे में सरकार और अधिकारियों को भी ज्यादा नहीं पता है। सरकार के आदेश पर अधिकारी और पुरातत्ववेत्ता इस सुरंग का राज जानने में जुट गए हैं।