दिल्ली से हटायी गयी धारा 144

0
दिल्ली से हटायी गयी धारा 144

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर लागू धारा 144 को हटा दिया गया। यह धारा गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी करार देने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में लागू किया गया था। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने कहा कि शहर में स्थिति की समीक्षा करने के बाद निषेधाज्ञा हटा दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  हनी ट्रैप में फंसाकर लूटती थी ये लड़कियां, गिरफ़्तार

वर्मा ने कहा, भले ही धारा 144 को हटा लिया गया है, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्थाएं कायम रहेगी और हम शहर में चौकस रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  आतंकियों का अगला मिशन 'टारगेट दिल्ली', खुफिया विभाग का अलर्ट, सुरक्षा विभाग चौकस

आपको बता दें कि, हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के दोषी करार देने के बाद शहर भर में आगजनी की कई घटनाओं के बाद शुक्रवार रात उत्तर और मध्य पुलिस जिलों को छोड़कर दिल्ली के बाकी हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  पंचायत के आदेश को ठुकरा कर दलित दूल्हा चढ़ा घोड़ी, पढ़िए फिर क्या हुआ

Click here to read more>>
Source: ndtv india