रामजस मामले के चलते जामिया में शाजिया की ‘नो एंट्री’ ?

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रामजस कॉलेज में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को लेक्चर देने से रोके जाने के बाद हुआ विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। ऐसा ही मामला देश की प्रतिष्ठित जामिया यूनिवर्सिटी से भी आया है जहां पर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा की मुझे जामिया में लेक्चर देने से रोका गया।

इसे भी पढ़िए :  रामजस विवाद : ABVP को लीड कर रहा है टीचर और पत्रकारों को पीटने का आरोपी

बीजेपी नेता शाजिया इल्मी का आरोप है कि उन्हें जामिया यूनिवर्सिटी में ट्रिपल तलाक पर एक लेक्चर देने जाना था लेकिन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की ओर से कहा गया कि शाजिया के वहां आने से माहौल खराब हो जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक मुझे बुलाना चाहते थे लेकिन दबाव की वजह से मुझे नहीं बुलाया गया।

इसे भी पढ़िए :  रामजस कॉलेज हंगामा : दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर छात्र संगठनों का प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि उमर खालिद, शहला को देश के टुकड़े करने की आजादी है लेकिन शाजिया इल्मी ने कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर किया और बीजेपी का साथ दिया इसलिए उन्हें बोलने की आजादी नहीं दी गई।

इसे भी पढ़िए :  ओला-उबर की खत्म हुई हड़ताल, सरकार की तरफ से मिला मांगे पूरी होने का आश्वासन

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse