मध्यप्रदेश में कसाईघर खोलेगी शिवराज सरकार, बसपा एमएलए से मिलाया हाथ

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

भाजपा के राज में बन रहे इस कत्लखाने का विरोध भोपाल के मांस विक्रेता ही कर रहे हैं। हाजी रियाज़ कुरेशी ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि यह स्लॉटर हाउस एक प्राइवेट कंपनी द्वारा पाँच सौ जानवर रोज़ाना काटने के लिए बनाया जा रहा है स्थानीय मांस व्यापारी अपने कारोबार को बचाने के लिए विरोध कर रहे हैं परंतु भाजपा तो संस्कृति की रक्षा करने वाला दल है। भोपाल के महापौर एवं भाजपा के दिग्गज नेता आलोक शर्मा का तर्क है कि कत्लखाना खुलने से भोपाल में होने वाली गंदगी कम होगी। स्थानीय मांस व्यापारी प्रतिदिन 60 जानवरों का कत्ल करके काफी गंदगी कर देते हैं। अब 60 जानवरों के कत्ल से होने वाली गंदगी से बचने के लिए 500 जानवरों का कत्लखाना खोलना कहां की बुद्धिमत्ता है।

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ आतंकी हमले में बच्चे श्रद्धालुओं ने सुनाई खौफनाक आपबीती

साेशल मीडिया पर इस लेकर लोगों ने आवाज उठाई है तो मामला सुर्खियों में आया है।

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse