श्री श्री रविशंकर कराएंगे कश्मीर में जलाए गए 27 स्कूलों का पुर्ननिर्माण

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था अपने फ्री स्कूल प्रॉजेक्ट्स के तहत बच्चों को मुफ्त में शिक्षा मुहैया करवाती है। कश्मीर के स्कूलों को फिर से बनाने की योजना इसी पहल के तहत की जा रही है। संस्था अभी 20 राज्यों में तकरीबन 50,000 बच्चों को फ्री में शिक्षित कर रही है। संस्था के द्वारा नक्सलवाद, प्राकृतिक आपदा और अन्य किसी वजह से प्रभावित पिछड़े इलाकों में भी स्कूल खोले जाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी से IPS की तुलना करने पर मीडिया पर भड़के शाह फैज़ल

कश्मीर घाटी में पिछले चार महीने से जारी अशांति के बीच करीब 27 स्कूलों में आग लगाकर उन्हें रहस्यमय रूप से जला दिया गया। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा अभी भी पूरी तरह से शांत नहीं हुई है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने स्कूल जलाने की घटना को स्वत: संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्कूलों को महफूज रखने के तौर तरीके खोजने का निर्देश दिया था।

इसे भी पढ़िए :  विधानसभा चुनाव 2017: गोवा में रिकॉर्ड 83 फीसदी और पंजाब में 70 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse