किडनैपर ने कहा, 25 करोड़ दो और डॉक्टर को ले जाओ

0
किडनैपर

 

दिल्ली:

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके के लापता चिकित्सक के परिवार को आज फोन कर 25 करोड़ रूपये की फिरौती मांगी गयी।

पुलिस ने बताया कि डॉ. विनोद वर्मा अपने कम्पाउंडर अजय के साथ 12 सितम्बर को लापता हो गए थे। उनके परिवार को आज दोपहर 25 करोड़ रूपये की फिरौती के लिए फोल कॉल मिला।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल के इस फैसले का 'आप' ने ही किया विरोध

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस कॉल को लेकर कुछ गडबडी का संदेह है क्योंकि परिवार इतनी राशि भुगतान करने में सक्षम नहीं है। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गयी है।

इसे भी पढ़िए :  गजेंद्र के परिवार का AAP पर आरोप- केजरीवाल आत्महत्या पर कर रहे हैं राजनीति

उन्होंने बताया कि डॉ. वर्मा और उनका कम्पाउंडर अजय सोमवार की रात से लापता हैं और उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।

इसे भी पढ़िए :  शहला मसूद हत्याकांड में जाहिदा परवेज समेत चार लोगों को उम्रकैद की सजा

डॉ. वर्मा अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते है और जैतपुर इलाके में उनका एक क्लीनिक है।