एक करोड़ के लिए बहनों ने की पिता की हत्या

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

 

राजा सिंह के मुताबिक इसी साल जनवरी महीने में ज्योति ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर सर्वेश शर्मा से मंदिर में शादी की थी। जिस दिन से दोनों बेटियों को यह पता लगा कि एक प्रॉपर्टी बेचने से कुशवाहा को एक करोड़ रुपये मिले हैं, उसी दिन से दोनों बेटियां इस पैसे में हिस्सा मांगने लगीं। कुशवाहा ने दोनों को एक फूटी कौड़ी देने से भी इनकार कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे उद्घाटन में 8 फाइटर जेट करेंगे लैंड

अपने पिता के रवैये से बौखलाई दोनों बहनों ने कुशवाहा को मारने की योजना बनाई। राजा सिंह के मुताबिक तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली टॉप तो झारखंड फ्लॉप

पुलिस के मुताबिक सर्वेश शर्मा राजस्थान के अलवर जिले में कारपेंटर के तौर पर काम करता है। वह 29 अक्टूबर को ज्योति के बुलाने पर आगरा आया था। ज्योति अपने पिता के स्कूल में टीचर है। वहीं चांदनी पेशे से वकील है और जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करती है।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल सरकार की खुली पोल, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse