इंसानियत शर्मसार: अनाथाश्रम में 6 नाबालिग लड़कियों से बलात्कार

0
नाबालिग

देश में एक अनाथाश्रम की नाबालिग लड़कियों से लंबे समय से हो रहे दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। ये मामला है मध्य प्रदेश के शिवपुरी का। पुलिस के अनुसार बालिका गृह में रहने वाली 10 से 17 साल की 6 नाबालिग लड़कियों के साथ लंबे समय से रेप करने की बात सामने आई है।

बालगृह को शकुंतला परमार्थ समिति नाम का एक एनजीओ चलाता है, जो एडवोकेट शैला अग्रवाल का है। और आरोप है कि बच्चियों के साथ लंबे समय से हो रहे दुष्कर्म में शैला के पिता रिटायर्ड प्रोफेसर समेत दो लोग शामिल हैं। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शैला को अरेस्ट कर लिया है और उसके रिटायर्ट प्रोफेसर पिता केएन अग्रवाल, उसके भाई राजू और 20 साल के कर्मचारी अतुल को पुलिस तलाश रही है। बालगृह में कुल 24 बच्चे रहते हैं, जिनमें एक सात साल का लड़का भी शामिल है। अनाथाश्रम में रहने वाली कुछ और बच्चियों ने भी अपने साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल बोले- ये गंगा-यमुना का मिलन, अखिलेश ने कहा- हम साइकिल के दो पहिए

मामले की जांच कर रही आराधना डेविस ने बाते कि पीड़ितों में एक 10 साल की मानसिक रूप से बीमार बच्ची भी शामिल है। पीड़ितों का बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बालगृह में चल रहे इस गोरखधंधे का सच तब सामने आया जब दो लड़कियां वहां से भागने में कामयाब हो गयी और उन्हें पास के जिले से पकड़ा गया। महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने इस मामले में शैला और उसके पिता के खिलाफ आईपीसी और पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

इसे भी पढ़िए :  हवस का पुजारी! पूजा के बहाने महिला को घर बुलाकर किया बलात्कार

जांचकर्ता ने बताया कि बालगृह की संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उसका पिता इस बात की भनक लगते ही वहां से फरार हो गया। बालगृह में रहने वालों को प्राइवेट हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया है। बाद में उन्हें दूसरे जिले शिफ्ट कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के खिलाफ महाधरना से नीतीश और कांग्रेस ने किया किनारा, अलग-थलग पड़े लालू