यूपी विधानसभा चुनावों में हो सकता है सपा और कांग्रेस का गठबंधन

0
यूपी

दिल्ली:
यूपी विधानसभा चुनावों में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है इस तरह की खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि गुरूवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी बहुत अच्छे लड़के हैं। उन्हें यूपी में ज्यादा आना और रहना चाहिए। ज्यादा आएंगे तो हमारी दोस्ती भी हो जाएगी। दो अच्छे लोग मिल जाएं तो इसमें दिक्कत क्या है। अखिलेश के इस बयान को सियासी हल्कों में भविष्य की सियासत से जोड़कर देखा जाने लगा। राजनीतिक  पंडित अखिलेश के बयान में आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के संकेत देखने लगे।

इसे भी पढ़िए :  NCR की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग लगने से 1 की मौत

अमर उजाला की खबर के अनुसार- हमने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए लोगों से पूछा कि क्या अखिलेश कांग्रेस को गठबंधन के लिए संकेत दे रहे हैं। और क्या यह संभव है।इस पोल में 4 हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पाठकों की यही राय थी कि अखिलेश यादव इस बयान के जरिए कांग्रेस से गठबंधन के संकेत दे रहे हैं। पोल में पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला-हां, हो सकता है, दूसरा, नहीं-कोई संभावना नहीं, तीसरा, मजाक में दिया गया बयान है। कुल शामिल 4,237 पाठकों में से 2,927 पाठक यानी 69.08 फीसदी पाठकों ने कहा कि आगामी चुनाव में सपा-कांग्रेस में गठबंधन हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  मनोज तिवारी बने दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, लेंगे सतीश उपाध्यक्ष की जगह

पोल में शामिल 484 पाठक, यानी 11.42 फीसदी पाठकों का कहना था कि नहीं दोनों पार्टियों में गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। वहीं 826 पाठक, यानी 19.49 फीसदी अखिलेश यादव के इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका कहना है कि अखिलेश ने यह बयान मजाक में दिया था। इस प्रकार से कहा जा सकता है। कि भविष्य में ऐसी कोई नीती बन सकती है जिससे कांग्रेस और सपा एक साथ यूपी के चुनावी दंगल में एक साथ उतर सकते है।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ होंगे यूपी के अगले सीएम, गोयल संभालेंगे वित्त मंत्रालय, जेटली के जिम्मे होगा गृह मंत्रालय!