ईद पर भी कश्मीर में नहीं शांति, CRPF कैंप पर हुई पत्थरबाजी

0
कश्मीर
प्रतिकात्मक फोटो

आज देशभर में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इस दिन भी कश्मीर से पत्थरबाजी की खबरें आ रही हैं। घाटी में आज अनंतनाग की जंगलातमंडी में लोगों ने सीआरपीएफ कैंप पर पत्थरबाजी की। इतना ही नहीं पत्थरबाज मूसा के समर्थन में नारे लगा रहे थे। जिसके बाद फोर्स ने जवाबी कर्रवाई में आंसू गैस के गोले छोड़े।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैय्यबा के 6 आतंकी गिरफ्तार

 

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार कश्मीर का माहौल बिगड़ा है।अभी हाल ही में कश्मीर के नौहटा में नमाज के दौरान ड्यूटी कर रहे DSP मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिससे माहौल बिगड़ा है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर: पत्रकार पर सेना की फर्जी खबर छापने का आरोप, अखबार पर लगा प्रतिबंध

 
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों के खिलाफ सेना बड़ी कार्रवाई कर रही है। कई आतंकी मारे भी गए हैं। अब इसको लेकर तालिबान-ए-कश्मीर के लीडर ज़ाकिर मूसा ने बड़ा खुलासा किया है। मूसा का कहना है कि आर्मी ने पिछले 7 दिनों में जिन आतंकियों को मारा है, उनमें से अधिकतर की जानकारी खुद उसने ही सेना को दी थी।

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ यात्रियों पर हमले को लश्कर ने दिया था अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

मूसा ने कहा कि हाल ही में दो ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के जुनैद मट्टू और निसार अहमद जैसे लोगों के बारे में उसने ही जानकारी दी थी। मूसा के ग्रुप की ओर से एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।