सुदर्शन पटनायक बने ‘अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव’ के ब्रांड एंबेसडर

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। रेत से कलाकृतियां बनाने वाले प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक को पांचवे अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ओडिशा पर्यटन विभाग के द्वारा इस महोत्सव का आयोजन कोणार्क में होगा।

इसे भी पढ़िए :  अमिताभ बच्चन हो सकते हैं स्वच्छ भारत अभियान का चेहरा

अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव ओडिशा पर्यटन विभाग का लोकप्रिय वाषिर्क महोत्सव है। यह महोत्सव पुरी के कोणार्क में एक दिसंबर से पांच दिसंबर तक चलेगा।

इसे भी पढ़िए :  ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 पर पाकिस्तान का कब्जा, कश्मीर में मना जश्न

इस महोत्सव में देश और विदेश के कलाकार हिस्सा लेंगे। पिछले चार साल से ओडिशा पर्यटन विभाग इस महोत्सव का आयोजन कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पत्रकार जे डे हत्याकांड: सीबीआई ने कहा जे डे की हत्या किताब लिखने के कारण हुई