शहाबुद्दीन मामले में बिहार सरकार को SC की फटकार, पूछा- पहले क्यों नहीं दी ज़मानत को चुनौती

0
मोहम्मद शहाबुद्दीन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के मामले में बिहार सरकार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब शहाबुद्दीन को लंबित मामलों में जमानत मिली थी, तब सरकार ने उस फैसले को चुनौती क्यों नहीं दी थी। अब मामले में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने जेपी इन्फ्रा को दिया 270 दिनों का समय, कंपनी की वित्तीय स्थिति नहीं बदली तो संपत्ति होगी जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार ने हाईकोर्ट में यह क्यों नहीं बताया था कि शहाबुद्दीन के मामले में निचली अदालत में सुनवाई नहीं चल रही है। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी के खिलाफ बहुत सारे मामले दर्ज हों, तो इसका मतलब यह नहीं होता कि एक मामले में जमानत मिलने के बाद आप तब तक चुनौती नहीं दें, जब तक आखिरी मामले में भी जमानत न मिल जाए।

इसे भी पढ़िए :  आदिवासी हत्या मामला: प्रोफेसर नंदिनी सुंदर की गिरफ्तारी पर 15 नवंबर तक रोक

सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि शहाबुद्दीन को आखिरी मामले में जमानत मिलने के बाद बिहार सरकार नींद से जागी है। कोर्ट ने सवाल किया, यह विचित्र स्थिति किसने पैदा की…? इसका जिम्मेदार कौन है…? कोर्ट के मुताबिक, बिहार सरकार इस मामले में गंभीर नहीं रही।

इसे भी पढ़िए :  मार्कण्डेय काटजू ने मदर टेरेसा को कहा 'अर्द्ध शिक्षित कट्टरपंथी, हठधर्मी और धोखेबाज'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse