शहाबुद्दीन मामले में बिहार सरकार को SC की फटकार, पूछा- पहले क्यों नहीं दी ज़मानत को चुनौती

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा था कि अगर सरकार को इतनी जल्दी थी तो हाईकोर्ट के जमानत के फैसले को तुरंत सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जानी चाहिए थी। बिहार सरकार के अलावा अपने तीन बेटों को खोने वाले चंदाबाबू ने भी शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करने की याचिका दी है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर कर्नाटक में अलग झंडा की मांग

चंदाबाबू ने अपनी याचिका में कहा है कि शहाबुद्दीन के आने से इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल है। इसके साथ ही वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भी सीवान में मारे गए तीन भाइयों की मां की तरफ से शहाबुद्दीन की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

वहीं, इस बीच हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि उनके राज्य में कोई डॉन खुला नहीं घूमेगा। इसे शहाबुद्दीन को लेकर उनकी सरकार के रुख की तरह देखा जा रहा है और सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिहार में सरकार चला रहे गठबंधन में सब कुछ ठीक है।

इसे भी पढ़िए :  आजादी मांगने वालों से कोई बातचीत नहीं करेगी केंद्र सरकार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse