4 साल के बच्चे के पेट से मिली ऐसी चीज जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान!

0
बच्चा

कर्नाटक के रायचूर से एक अजब वाकया सामने आया है, जहां डॉक्टरों ने एक चार साल के बच्चे के पेट से देवी लक्ष्मी की मूर्ति निकाली। बच्चे ने इसे निगल लिया था।

लक्ष्मी की यह मूर्ति बच्चे को उसके पड़ोसियों ने गिफ्ट दी थी, जिसे वह वाराणसी से खरीद कर ले गए थे। बच्चे के पिता प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। वह बताते हैं, ‘यह मूर्ति बच्चे को पांच दिन पहले दी गई थी। उसे यह बहुत पसंद थी और वह इसे हमेशा अपने साथ लेकर घूमता था। यहां तक कि वह इसे लेकर स्कूल भी जाता था।’

इसे भी पढ़िए :  आरजेडी-जेडीयू विवाद जारी, नीतीश कुमार ने आज बुलाई JDU विधायकों की बैठक

गुरुवार को बच्चा अपनी बहन के साथ खेल रहा था, कि तभी उसने अपनी मां से पेट दर्द की शिकायत की। बच्चे को ज्यादा परेशान देखकर मां को मूर्ति निगलने का शक हुआ और उसने मूर्ति ढूंढनी शुरू कर दी। जब मूर्ति नहीं मिली तो उसका शक यकीन में बदल गया और बच्चे को तुरंत डायग्नोस्टिक सेंटर लेकर गई।

इसे भी पढ़िए :  NDA में JDU के शामिल होने से खफा शरद-लालू समर्थकों ने, सीएम आवास के सामने जमकर मचाया उत्पात

एक्स-रे के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बच्चे ने 4 सेमी.x3 सेमी. की मूर्ति निगल रखी है, और वह उसके पेट में जाकर फंस गई है। डॉक्टर्स का कहना था कि यह सौभाग्य की बात थी कि मूर्ति छोटी आंत तक नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी भी जानकारी नहीं थी कि मूर्ति किस चीज की बनी हुई है, ऐसे में उससे विषैले केमिकल्स के बच्चे के शरीर में फैलने का डर बना हुआ था। लिहाजा उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकालने का फैसला किया।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने RJD विधायक की गिरफतारी से किया इंकार

उन्होंने बताया कि बच्चे की उम्र बहुत कम होने की वजह से सर्जरी के फैसले को टालकर एंडोस्कोपी के जरिए मूर्ति निकालने का निर्णय लिया गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने एंडोस्कोप के आगे एक छोटी सी जाली फिट कर मूर्ति निकाल ली। इस पूरी प्रक्रिया में करीब आधे घंटे का समय लगा।