वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के 30 साल पूरे, SVDSCB ने बताया ‘काला दिवस’

0
SVDSCB

श्री वैष्णो देवी सेवा समिति बारीदरन :SVDSCB: ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के गठन के 30 वर्ष पूरे होने के मौके पर आज ‘काला दिवस’ मनाया। उसका आरोप है कि इस बोर्ड ने उन्हें इस धाम की सेवा करने से ‘वंचित किया’। समिति ने बोर्ड में रोजगार में आरक्षण की भी मांग की।

इसे भी पढ़िए :  TDS घोटाला : आयकर विभाग ने 580 कंपनियों को दबोचा, 48 पर किया मुकदमा

बारीदरन के हजारों की संख्या में सदस्य कटरा मुख्य चौक पर एकत्र हुए और राज्य सरकार एवं श्राइन बोर्ड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़िए :  अमृतसर में आपस में भिड़े 'आप' कार्यकर्ता, जमकर हुई जूतमपैजार

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए SVDSCB के अध्यक्ष शेर सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले 30 साल से सरकार और यह श्राइन बोर्ड उन लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं जो माता वैष्णो देवी के सेवादार हैं।

इसे भी पढ़िए :  वैष्णो देवी में आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा बलों ने किया अभ्यास