कलयुग के गुरू ने छात्र के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार

0
अप्राकृतिक यौनाचार

 

दिल्ली: हरियाणा की फरीदाबाद जिला पुलिस ने एक अध्यापक के खिलाफ छात्र को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बच्चे के पिता ने पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा है कि उनका 15 वर्षीय बेटा जितेन्द्र नामक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश ने चाचा शिवपाल से छीने प्रमुख मंत्रालय, शिवपाल दे सकते हैं पार्टी से इस्तीफा

शिकायत के अनुसार, बृहस्पतिवार को बच्चा जब देर से घर लौटा तो परिवार ने उससे कारण पूछा। हालांकि तब उसने कुछ नहीं कहा, लेकिन कुछ देर बाद प्रेम से पूछने पर उसने अपने माता-पिता को बताया कि जितेन्द्र ने उसे ठंडा पेय पिलाया और तांत्रिक विद्या सिखाने की बात कही। बाद में उसने गलत हरकतें भी कीं।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश में पहले शिक्षिका का अपहरण, फिर सामूहिक दुष्कर्म

बच्चे से पूरी बात जानने के बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है मोदी सरकार: ममता