बाल-बाल बचा बड़ा हादसा,पटरी से उतरी झेलम एक्सप्रेस

0
झेलम एक्सप्रेस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लुधियाना में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। झेलम एक्सप्रेस के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतरने की खबर है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नही हैं। सतलुज नदी के पास मंगलवार सुबह 3 बजकर 15 मिनट के लगभग यह हादसा हुआ जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।

इसे भी पढ़िए :  पंचायत ने किसान को सुनाई एक पैर पर खड़े रहने की सजा, सदमे में बुजुर्ग की मौत

घायलों को लुधियाना के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन जम्मू से पुणे जा रही थी। जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रही पुणे जम्मुतवी ट्रेन नंबर 11077 झेलम एक्सप्रेस फिल्लोर में जाकर डिरेल हो गई।

इसे भी पढ़िए :  चाचा-भतीजे की लड़ाई का फिर हो रहा इंतजाम, शिवपाल की मनमानी से सीएम अखिलेश परेशान

कोच एस-1 से एस-10 तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहले एक डिब्बा पटरी से उतरा और उसके बाद 9 कोच और धंस गए। इससे दोनों तरफ का 2 किलोमीटर के ट्रेक उखड़ गया है। इसके बाद से दिल्ली अप-डाउन वाली सभी गाड़ियां रोक दी गई हैं।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  राजधानी में 2000 या उससे ज्यादा CC की डीजल कारों के रजिस्ट्रेरशन पर लगी रोक हटी