दबंग विधायक राजा भैया की बहन के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़ और मारपीट

0
दबंग विधायक

उत्तर प्रदेश में छेड़छाड़ के मामले आम हो गये है आये दिन छेड़छाड़ की खबरे हैडलाईंस में छाई रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर मनचलों द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने लखनऊ से रायपुर जा रही ट्रेन में इस छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। मनचलों ने कुंडा से दबंग निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बहन विभा के साथ पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। घटना सोमवार आधीरात ढाई बजे हुई। एक महीने पहले ही कांग्रेस नेता देवव्रत सिंह के साथ विभा की शादी हुई थी। विभा का ससुराल खैरागढ़ में है। विभा अपनी भाभी पूनम के साथ ट्रेन से ससुराल जा रही थी। तभी सफर के दौरान उनकी बोगी में दो लड़के घुस गए और उन्होंने विभा के साथ छेड़खानी करना शुरु कर दी।

इसे भी पढ़िए :  रक्षाबंधन पर बीएसएनएल ने किया बहनों पर प्यार का बौछार

 

 

पूनम और विभा ने इस मामले की शिकायत जीआरपी से की। विभा ने जीआरपी को बयान में कहा कि वो दोपहर के ढाई बजे लखनऊ से रायपुर जाने के लिए गरीबरथ एक्सप्रेस में चढ़ी थीं। विभा के साथ उनकी भाभी के अलावा तीन लोग भी थे जिनकी सीट अन्य बोगी में रिजर्व थी। विभा ने पुलिस को बताया कि रात 12 बजे दो युवक उनकी बोगी मे चढ़े जिनके पास ट्रेन का टिकट नहीं था। हमारे साथ वाली सीट खाली थी इसलिए वे वहीं बैठ गए। विभा ने बताया कि आरोपियों ने अपने सामान को रखने के लिए हमसे लड़ाई करना शुरु कर दिया। दोनों पक्षों में काफी बहसबाजी हुई जिसे काफी समय के बाद शांत कराया गया।

इसे भी पढ़िए :  अब सहयोगी पार्टी भी हुई भाजपा से नाराज, जाने क्यों....

 

 

विभा ने कहा कि ट्रेन ढाई बजे अनूपपुर पहुंची तो अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने मेरे साथ बदतमीजी करना शुरु कर दिया। जब मैंने और मेरी भाभी ने इस छेड़खानी का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरु कर दी। शोर मचाने पर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। विभा ने बताया कि ट्रेन में न तो टीटीई मौजूद था और न ही कोई कोच अटेंडेंट जिससे हम इस मामले की शिकायत कर सकें। हमने पेंड्रा स्टेशन पर ट्रेन रुकवा कर जीआरपी से इसकी शिकायत की। जीआरपी ने दोनों आरोपियों की ट्रेन में तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। विभा ने बताया कि  उन्होंने दोनों आरोपी के नाम आपस में बात करते वक्त सुन लिए थे विभा ने आरोपीयों के नाम राजेश और विष्णु बताये। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  असम के कोकराझार में काले कपड़े पहने हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 13 की मौत, 18 घायल