NCP विधायक की देखरेख में लड़की ने की आशिक की धुनाई, वीडियो वायरल

0
विधायक

इनदिनों सोशल साइटों पर महाराष्ट्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एनसीपी के एक विधायक अपनी देखरेख में एक लड़की से एक लड़के को पिटवा रहे हैं। लड़के पर आरोप है कि उसने लड़की से छेड़छाड़ की है। कथित आशिक की पिटाई का ये पूरा कारनामा पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक जितेंद्र अवहाड़ की देखरेख में हुआ। वीडियो में विधायक जितेंद्र अवहाड़ मुंबई से सटे ठाणे में स्थित अपने कार्यालय में किशोर को पीटती लड़की को उकसा रहे हैं।
बताया गया है कि यह नाबालिग लड़की जितेंद्र अवहाड़ के पास मदद के लिए पहुंची थी, और उसका दावा था कि लड़का उससे संबंध बनाने के लिए उस पर ज़ोर डाल रहा है। इस वीडियो को व्हॉट्सऐप ग्रुपों पर भी शेयर किया गया। जितेंद्र अवहाड़ का कहना है कि उनके कार्यालय के निकट एक झुग्गी में रहने वाली यह लड़की इतना ज़्यादा परेशान थी कि उसने खुदकुशी करने की कोशिश की थी, “और अगर मीडिया को लगता है कि मैंने कोई गुनाह किया है, तो मुझे फांसी पर लटका दीजिए…”

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रकाश मेहता का बयान, सीएम ने कहा- तो इस्तीफा दे दूंगा

जितेंद्र अवहाड़ ने लड़की और उस लड़के को अपने कार्यालय में बुलाया, और फिर अपनी देखरेख में लड़के को लड़की से पिटवाया, जिससे पहले विधायक ने कथित रूप से कहा था कि लड़के को ‘सबक सिखाया जाना चाहिए…’ बहरहाल लड़के के खिलाफ परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि विधायक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इसे भी पढ़िए :  सड़क पर ओवरटेक करने पर दो दलित युवकों की पिटाई

ऐसे में सवाल सबसे बड़ा ये है कि क्या वाकई विधायक ने कोई नेक काम किया है या फिर कानून हाथ में लेते के आरोप में उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  प्रीति राठी एसिड अटैक मामले में कोर्ट ने आरोपी को दिया ‘सजा ए मौत’