केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किया जाट आरक्षण का समर्थन

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केन्द्रीय इस्पात मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने रविवार(11 सितंबर) को जाट आरक्षण सर्मथन देने की बात कही और हरियाणा में किसानों की दशा सुधारने की मांग की। बीरेंद्र ने गौरव रैली में जाट आरक्षण की वकालत करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का हक है और वे इस हक की लड़ाई में उनका (अमित शाह) समर्थन चाहते है। सिंह ने हरियाणा में किसानों की दशा भी सुधारने की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा सड़क हादसे में घायल, पढ़िए - कैसे हुआ हादसा ?

उन्होंने कहा कि देश में सीमा पर हर दसवां जवान हरियाणा का है और शहीद होने वालों में हर पांचवा जवान हरियाणा का। हरियाणा की बेटियां हो या जवान वो हर मोर्चे पर देश में अग्रणी काम कर रहे है। इसी प्रकार हरियाणा का किसान देश के भंडारों में 21 प्रतिशत गेहूं भरता है इनकी दशा सुधारी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ईमानदार बताया।

वहीं, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा में ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार एक रेलगाड़ी के दो पहिये के समान होते है और इनमें संतुलन बनाए रखना जरूरी हैं।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट का हुआ निधन

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से हरियाणा को किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। आज भी गुडग़ांव में लगभग 3500 करोड़ रूपए की सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है। आने वाले आगामी 2 वर्षों में 50 हजार करोड़ रूपयों की परियोजनाओं पर कार्य आरम्भ होंगे और राज्य में सड़क तंत्र का एक नया जाल देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  भोपाल एम्स में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर फेंकी गई स्याही, ड्राइवर ने छात्राओं पर चढ़ाई कार

उन्होंने कहा कि दिल्ली से जयपुर एक्सप्रेस-वे का कार्य भी प्रस्तावित है, जिस पर 2500 करोड़ रूपए खर्च होगें। उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए गौरवशाली दिवस है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार के सहयोग से हरियाणा में सड़क तंत्र की तस्वीर बदल दी जाएगी।