दाग अच्छे हैं! योगी सरकार में कितने मंत्री हैं दागी? किसपर, क्या-क्या आपराधिक केस हैं दर्ज? पढ़ें पूरी तहकीकात

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पंजाब मंत्रिमंडल में कितने दागी, कितने करोड़पति

यूपी इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के 10 में से महज 2 मंत्री ही दागी हैं। पंजाब के बारे में एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजाब के 10 मंत्रियों में से 9 करोड़पति हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ‘पंजाब के 10 मंत्रियों की औसत संपत्त‍ि 34.54 करोड़ रुपये है। पंजाब के सबसे अमीर मंत्री कपूरथला सीट से चुने जाने वाले राणा गुरजीत सिंह हैं जिनकी कुल संपत्त‍ि 169.89 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कुल संपत्त‍ि 48 करोड़ रुपये है। पंजाब में कुल आठ मंत्रियों ने देनदारी घोषित की है जिसमें सबसे ज्यादा देनदारी राणा गुरजीत सिंह  पर 81.71 करोड़ रुपये की है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की जांच कराएंगे सीएम योगी, 45 दिनों में मांगी रिपोर्ट

एडीआर ने एक अलग रिपोर्ट में कहा है कि उत्तराखंड में 10 मंत्रियों में आठ (80 प्रतिशत) करोड़पति हैं। इसमें कहा गया है, ‘10 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.90 करोड़ रुपये है। सबसे ज्यादा चाउबट्टाखल निर्वाचन क्षेत्र से सतपाल महाराज ने 80.25 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।’ चार मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। मणिपुर में नौ मंत्रियों में छह (67 प्रतिशत) करोड़पति हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी मंत्री ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित नहीं किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, स्वागत में गेरुआ हुआ शहर

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse