उत्तर प्रदेश में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

0
उत्तर प्रदेश
प्रतिकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक परिवार ही के 3 लोगों को घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर दो पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। वारदात के बाद आई पुलिस ने अपनी छानबीन करनी शुरु कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटों के भीतर हमलावर नहीं पकड़े गए तो शहर बंद का ऐलान किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  अफसरों के ताबड़-तोड़ तबादलों को बाद अब जेल में बंद गैंगस्टर्स पर गिरी CM योगी की गाज

 

सूत्रों के मुताबिक, सीतापुर के रहने वाले सुनील जायसवाल और उनकी पत्नी कामिनी मंगलवार देर रात घर लौट रहे थे। और कुछ ही देर के बाद किसी ने उनपर घर के बाहर ही हमला कर दिया, बाहर खड़े दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक तीनों लोगों पर गोली से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। उन तीनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  ‘चरखी दादरी’ बना हरियाणा का 22वां जिला, CM ने की घोषणा

 

वहां के लोगों ने आरोप लगाया कि जब यह घटना हुई उस समय दो पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। और इन्होनें ने पुलिस से मदद भी मांगी लेकिन उन्होनें ने मदद करने से इनकार कर दिया और कहा कि ये घटना हमारे इलाके में नहीं हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया प्रतीत हो रहा है और दोनो पेशेवर अपराधी थे। दोनों नकाबपोश पहने हुए थे। जिसके कारण हम पहचान नहीं पाये। मामले की जांच अभी जारी है।

इसे भी पढ़िए :  छात्रा ने ममता बनर्जी को लेकर FB पर डाला पोस्ट, बस यही खता बन गई सज़ा, अब खतरे में जान!

 

यूपी की पुलिस से मिले आंकड़ों पर नजर डालें तो 16 मार्च से 30 अप्रैल 2017 तक के बीच यानी डेढ़ महीने के जब से योगी सरकार आई है, जुर्म कम होने की बजाए करीब 29 फीसदी बढ़ा है। और रेप में 37, डकैती में 74 फीसदी इजाफा दर्ज किया गया है।