VVIP ट्रीटमेंट के बावजूद भी बलात्कारी राम रहीम को पसंद नहीं आई जेल की रोटी

0

साध्वी रेप केस में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया। जिसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए जेल भेजा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम रहीम को जेल में स्पेशल सेल में रखा गया, जहां उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। खबर ऐसी है कि उनके पीने के लिए मिनरल वॉटर का इंतजाम किया गया। इसके साथ ही उनकी सेवा के लिए एक सेवादार भी दिया गया। ऐसे में सूत्रों के मुताबिक जेल में रात गुजारने वाले राम रहीम को जेल की रोटियां पसंद नहीं हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें देर रात तक नींद भी नहीं आई थी। यह स्थिति तब है जब बाबा को वीआईपी ट्रीटमेंट देने में कोई कमी नहीं की जा रही है। इतना ही नहीं राम रहीम ने खाना तक नहीं खाया है। वहीं, जेल सूत्रों का कहना है कि पहले उन्हें गेस्ट हाउस में रखा गया। जहां पर उन्होंने एक कप चाय की मांग की। उस समय तक राम रहीम का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो पाया था, इसलिए उन्हें चाय नहीं दी गई।

इसे भी पढ़िए :  शहीदों के खिलाफ़ बयान देकर फंसे ओमपुरी, दर्ज़ हुई FIR

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS