इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, बेटी का शव लिए सारी रात अस्पताल के बाहर बैठी रही महिला

0
इंसानियत शर्मसार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यह मामला मेरठ के बागपत का है जहा एक महिला अपनी तीन साल की बच्ची की लाश गोद में लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी की चौखट पर रात भर बैठी रहीं। बच्ची को तेज बुखार की वजह से उसकी मौत हो गई थी। मां बच्ची का शव गांव ले जाना चाहती थी, लेकिन महिला के पास ढाई हजार रुपए नहीं थे। जिसकी वजह से निजी एम्बुलेंस के चालक ने शव बागपत पहुंचाने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  दहेज में नहीं मिली कार तो शादी की रात दूल्हा हुआ फरार, आगे क्या हुआ यहां पढ़े

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे हालत बिगड़ने पर बच्ची को मेरठ मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब दो घंटे तक बच्ची की मां मेडिकल इमरजेंसी के बाहर खड़ी सरकारी एम्बुलेंस से बच्ची के शव को अपने गांव ले जाने की मिन्नत करती रही। लेकिन सबने जाने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  मुश्किल में कपिल शर्मा, भ्रष्ट अधिकारी का नहीं बताया नाम, MNS ने दर्ज कराई शिकायत

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले ओडिशा के कालाहांडी में दाना मांझी को अपनी पत्नी के शव को कंधे पर उठाए 12 किलोमीटर पैदल चलने की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसे अस्पताल ने शववाहन की सुविधा देने से इंकार कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या में बनेगा रामायण म्यूजियम, सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे 25 एकड़ जमीन, हफ्ते भर में शुरू होगा काम

वीडियो में देखे कालाहांडी का काला सच।