पत्थरबाजों की मदद से भागा आतंकी जाकिर मूसा?

0

तालिबान-ए-कश्मीर का आतंकी जाकिर मूसा सुरक्षाबलों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया है। मूसा शुक्रवार शाम से अपने पैतृक गांव नोरपोरा के एक घर में छुपा हुआ था। इससे पहले आतंकी जाकिर मूसा के पैतृक गांव में छिपे होने की खबर के बाद दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके के नोरपोरा गांव में घेरेबंदी और तलाशी अभियान यानी ‘कासो’ शुरू किया गया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर की जेल में मोबाइल पर चल रहा था 'काला खेल', व्हाट्सऐप पर पाकिस्तान के संपर्क में थे कैदी

सर्च ऑपरेशन शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। लोग सड़कों पर उतर आए और सेना पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। काफी देर तक यहां टकराव की स्थिति बनी रही।

इसे भी पढ़िए :  मायावती का मोदी पर तंज, कही: पीएम मोदी की बातों से लगता है कि वो अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं

Click here to read more>>
Source: NBT