100 साल बाद धरती पर रहना होगा नामुमकिन, जीना है तो पृथ्वी जैसा दूसरा ग्रह खोज लो – स्टीफन हॉकिंग

0
स्टीफन हॉकिंग

दुनिया के महान भौतिकशास्त्री स्टीफन हॉकिंग्स ने मानवजाति के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि अपने आप को बचाए रखने के लिए सभी मानव 100 साल के अंदर पृथ्वी को छोड़कर अन्य किसी ग्रह पर चले जाएं। उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन बढ़ती आबादी और उल्का पिंडों के टकराव से खुद को बचाए रखने के लिए मनुष्य को दूसरी धरती खोजनी होगी। अगर ऐसा नहीं कर पाये तो 100 साल बाद पृथ्वी पर मानव जाति का बचे रहना मुश्किल होगा।

इसे भी पढ़िए :  चांद पर तिरंगा फहरायेगी ये स्टार्टअप कंपनी, अंतरिक्ष यान भेजने का इसरो के साथ कॉन्ट्रेक्ट किया साइन

बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी एक्पेडिशन न्यू अर्थ में हॉकिंग और उनके छात्र रहे क्रिस्टोफ गलफर्ड इस बात की पड़ताल करते नजर आएंगे कि मनुष्य बाहरी दुनिया में कैसे रह सकते हैं। इसी डॉक्यूमेंटरी में हॉकिंग ने दावा किया है कि धरती पर रहने का वक्त खत्म हो रहा है। बचे रहने के लिए मानव जाति को किसी दूसरे ग्रह पर व्यवस्था तलाशनी होगी। यह डॉक्यूमेंटरी बीबीसी के विज्ञान आधारित शो टूमारोज वर्ल्ड का हिस्सा है।

इसे भी पढ़िए :  फेसबुक ने लॉन्च किया नया फिचर, जाने क्या है इसके फायदे

स्टीफन हॉकिंग ने अपनी बातो को जाहिर करते हुए कहा कि तकनीकी विकास से मिलकर मानव मशीन से ज्यादा खतरनाक हो गई हैं। क्योकि मानव एक दुसरे विनाश कर सकती हैं। जिससे हमारे देश मे परमाणु या जैविक युद्ध के जरिए  हम सबका विनाश हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  अब सिर्फ15 हजार में मिलेगा iphone!

उल्लेखनीय हैं कि स्टीफन हॉकिंग 75 साल के हैं और मोटर न्यूरोन नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इसलिए वह बोल नहीं सकते हैं और शारीरिक रूप अक्षम भी हैं। हालांकि इंटेल की ओर से बनाई गई एक खास मशीन के जरिए वह दुनिया तक अपनी बातों को रखने में सक्षम हैं। और अपने अविष्कार से लोगों को रूबरू कराते रहते हैं।