जानिए साइबर फिरौती वाला बिटकॉयन आखिर होता क्या है

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिटकॉयन ख़रीदने के लिए यूज़र को पता रजिस्टर करना होता है. ये पता 27-34 अक्षरों या अंकों के कोड में होता है और वर्चुअल पते की तरह काम करता है. इसी पर बिटकॉयन भेजे जाते हैं. इन वर्चुअल पतों का कोई रजिस्टर नहीं होता है ऐसे में बिटकॉयन रखने वाले लोग अपनी पहचान गुप्त रख सकते हैं.ये पता बिटकॉयन वॉलेट में स्टोर किया जाता है जिनमें बिटकॉयन रखे जाते हैं.

इसे भी पढ़िए :  सूरज का रहस्य अब जल्द ही होगा उजागर, नासा ने कर ली है तैयारी

वर्चुअल करेंसी बिटकॉयन की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसी साल मार्च में इसकी कीमत पहली बार एक आउंस सोने की कीमत से ज़्यादा हो गई थी. दो मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एक बिटक्वायन 1268 डॉलर पर बंद हुआ था, जबकि एक आउंस सोने की क़ीमत 1233 डॉलर पर थी. हालांकि कई विशेषज्ञों ने इस वर्चुअल करेंसी के भविष्य पर भी सवाल उठाए हैं.

इसे भी पढ़िए :  खुशखबरी! BSNL ने लॉन्‍च किया 1099 रुपए में अनलिमिटेड 3जी प्‍लान

What is bit coin

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse