व्हॉट्सऐप लाया ट्विटर जैसा फीचर, क्या आपने देखा ?

0
वॉट्सऐप

वॉट्सऐप ने हाल में कई बदलावों को लागू किया है। अब इस मैसेंजर ऐप ने चैट्स टैब में कॉन्टैक्ट को पिन करने का विकल्प शुरू किया है। जिस तरह हम ट्विटर इस्तेमाल करते हुए टाइमलाइन पर अपना कोई भी ट्वीट पिन (प्रायॉरिटी कर सबसे ऊपर लगा) कर सकते हैं, ठीक वैसा है वॉट्सऐप के साथ किया जा सकेगा। इस नए फीचर से आप अपने वॉट्सऐप चैट टैब में चुनिंदा लोगों के नाम ऊपर रख सकते हैं। आपकी रीसेंट चैट्स इन पिन्ड कॉन्टैक्ट्स के नीचे शो होंगी।

इसे भी पढ़िए :  नोकिया के फोन पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो सावधान

अभी इस फीचर को ऐंड्रॉयड पर टेस्ट किया गया है, बाद में इसे अन्य वर्जन्स पर भी लाए जाने की संभावना है। अगर आप वॉट्सऐप बीटा को ऐंड्रॉयड वर्जन 2.17.162 या 2.17.163 पर चला रहे हैं, तो इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। जिस भी कॉन्टैक्ट या ग्रुप को आप पिन करना चाहें, उसे प्रेस कर टॉप बार में पिन कर दें। पिन के अलावा आपको डिलीट, म्यूट और अर्काइव ऑप्शन शो होंगे।

आपके पिन करते ही नाम आपकी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखने लगेगा। इसके बाद आने वाले मेसेजेस आपको इन पिन्ड ऑप्शंस के बाद ही शो होंगे। आप अधिकतम 3 लोगों को पिन लिस्ट में शामिल कर पाएंगे।

अगर आपको किसी दूसरे कॉन्टैक्ट को पिन करना है, तो आपको पिछले पिन्ड ऑप्शन को अनपिन करना होगा। गूगल प्ले पर जाकर वॉट्सऐप बीटा पर साइन-अप करें या APK Mirror से एपीके फाइल डाउनलोड कर जल्द से जल्द इस फीचर का लाभ उठाएं।

इसे भी पढ़िए :  2020 तक एक अरब भारतीयों के हाथ में होगा मोबाइल