व्हाट्सऐप पर भी आया वीडियो कॉलिंग फीचर, ऐसे करें एक्टिवेट

0
व्हाट्सऐप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में काफी दिनों से यूजर्स वीडियो कॉलिंग फीचर्स की मांग कर रहे थे। हाल ही में कंपनी ने Windows के लिए बीटा वर्जन जारी किया था जिसमें वीडियो कॉलिंग फीचर दिया गया था। अब यह फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी आना शुरू हो गया है। हालांकि अभी इसका बीटा वर्जन ही आया है।

इसे भी पढ़िए :  कामुक तस्वीरो पर ये ऐप करेगा मां-बाप को सतर्क...

WhatsApp के 3.16.318 बीटा वर्जन में वीडियो कॉल का फीचर जोड़ा गया है। यहां एक वीडियो कॉलिंग का आइकन बना हुआ है जिसे क्लिक करके वीडियो कॉल कर सकते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने स्क्रीनशॉट पोस्ट की है उसमें वीडियो कॉलिंग का अलग आइकन है, लेकिन कुछ यूजर्स ने कहा है कि ऑडियो कॉल आइकन को टैप करके दो ऑप्शन आ रहे हैं। इनमें एक ऑडियो कॉल और दूसरा वीडियो कॉल है।

इसे भी पढ़िए :  वॉट्सऐप ने जारी किए दो नए फीचर्स, आपके लिए जानना है बेहद जरूरी

इसका इंटरफेस ऑडियो कॉल से ज्यादा अलग नहीं है। कॉल टैब के जरिए कॉलिंग की शुरुआत की जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  Sarahah एप का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो हो जाए सावधान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse