ओपिनियऩ पोल का दावा – यूपी में सबसे बड़ी पार्टी होगी बीजेपी, सिर्फ़ उत्तराखंड में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

0
ओपिनियऩ पोल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : यूपी, पंजाब और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है. वहीं, उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद है। यह दावा गुरुवार को जारी किए गए एक ओपिनियऩ पोल में किया गया। द वीक-हंसा रिसर्च के ओपिनियऩ पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश और गोवा में बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में सामने आएगी। वहीं पंजाब में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस की मजबूती ही अब सबसे कमजोर नस बन गई है: गुलाब नबी आजाद

ओपिनियऩ पोल के नतीजों में कहा गया, ‘उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से बीजेपी को 192 से 196 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन इससे ज्यादा पीछे नहीं रहेगा और वह 178-182 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज कर सकता है। बहुजन समाज पार्टी महज 20 से 24 सीटों के साथ बहुत पीछे तीसरे स्थान पर रहेगी। अन्य को 5-9 सीटें मिल सकती हैं।’

इसे भी पढ़िए :  देखें वीडियो: स्कूल बना मसाज पार्लर

ओपिनियऩ पोल के नतीजों में कहा गया, ‘पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में सामने आएगी और इसे 49-51 सीटें मिल सकती हैं। वहीं 117 सदस्यों की विधानसभा में आम आदमी पार्टी 30-35 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी। शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन केवल 28-30 सीटें जीत पाएगा। अन्य को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।’

इन चार राज्यों में से स्पष्ट बहुमत का अनुमान केवल उत्तराखंड के बारे में जताया गया है और कहा गया है कि बीजेपी को 70 सदस्यों वाली विधानसभा में 37-39 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियऩ पोल में कहा गया है कि उत्तराखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस को 27-29 सीटें मिल सकती हैं। बीएसपी 1 से 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, वहीं अन्य छोटे दलों को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंचायत ने किसान को सुनाई एक पैर पर खड़े रहने की सजा, सदमे में बुजुर्ग की मौत

अगले पेज पर पढ़िए- सबसे बुरी हालत AAP की

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse