यूपी: डेप्युटी सीएम मौर्य को क्यों आया अधिकारियों पर गुस्सा

0
मौर्य

लखनऊ : यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अचानक पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पहुंच गए। उनके पहुंचते ही कई अधिकारी और कर्मचारी फाइलों को छिपाते दिखे। इस दौरान मौर्य एक के बाद एक कई अधिकारियों और कर्मचारियों से रूबरू हुए। फाइलों और कामकाज को लेकर उनसे सवाल जवाब किया। कर्मचारियों को मंत्री के सवालों का जवाब सूझ नहीं रहा था। खीझे डेप्युटी सीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि सुधर जाओ वरना खैर नहीं।

इसे भी पढ़िए :  क्या योगी आदित्यनाथ के जीजा है अखिलेश यादव ? जानिए क्या है इस वायरल मैसेज का सच

केशव मौर्य का काफिला सुबह ग्यारह बजे पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पहुंचा। उनके साथ अपर मुख्य सचिव सदाकांत और उनका स्टाफ था। मंत्री के आने की जानकारी पाते ही विभागाध्यक्ष वीके सिंह ने उनका स्वागत किया। डेप्युटी सीएम ने अधिकारियों के कमरों में साफ-सफाई और फाइलें देखीं। उन्होंने कई कर्मचारियों से मंगलवार के काम का ब्योरा मांगा, लेकिन कोई भी उन्हें इसकी जानकारी नहीं दे सका। डेप्युटी सीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कमिशनबाजी से ही काम नहीं चलेगा। ये खेल सपा-बसपा के कार्यकाल में होता रहा है, अब ये सब बंद करके काम पर ध्यान दीजिए।

इसे भी पढ़िए :  यूपी : सरेआम दो महिलाओं पर टूट पड़े हैवान, सोती रही योगी की एंटी रोमियो स्क्वॉयड, वीडियो हुआ वायरल

केशव ने अधिकारियों के साथ प्रमुख अभियंताओं, मुख्य अभियंताओं के दफ्तरों के साथ स्टॉक रूम, लेखागार सहित बाबुओं के कमरों का निरीक्षण किया। बाबुओं के कमरों में फाइलों का अंबार देख कर डेप्युटी सीएम ने कई फाइलों को उठा कर संबंधित कर्मचारियों से उनके बारे में जानकारी चाही, लेकिन अधिकांश कर्मचारी फाइलों की जानकारी नहीं दे सके। फाइलों के ढेर को देखकर केशव ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि जितनी जल्दी हो सके कंप्यूटर सीख लो, अगली बार यहां रदी नहीं दिखनी चाहिए। अब सारा काम ऑनलाइन होगा।

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव: सपा-कांग्रेस गठबंधन से मुलायम सिंह नाराज, कहा- नहीं करूंगा प्रचार