सत्ता के लालची हैं मुलायम सिंह-रामगोपाल यादव

0
रामगोपाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी से निष्कासित रामगोपाल यादव ने अपने भाई मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला है। कहा मुलायम सिंह यादव ने कल जेल जाने और अमर सिंह के बचाने की जो बात कही थी, वह बकवास थी। इसका मतलब ये है कि सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट को मैनेज किया गया। वो रक्षा मंत्री और तीन बार यूपी के सीएम रह चुके हैं, उनको क्या किसी को ऐसा नहीं कहना चाहिए। मुलायम असंवैधानिक काम कर रहे हैं। मुझे या अन्य लोगों को पार्टी से बाहर निकालने में पार्टी संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  कैश फॉर वोट कांड, अदालत ने चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जांच का आदेश दिया

वहीं अपने भतीजे अखिलेश का गुणगान करते हुए रामगोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी वहीं हैं, जहां अखिलेश हैं। माइनस अखिलेश कुछ नहीं। अखिलेश जनता के बीच निकल जाएं, उनका समर्थन देखकर बाकी विरोधी साइड लाइन हो जाएंगे। अखिलेश के धैर्य की नेता जी ने कई बार परीक्षा ली है। सार्वजनिक तौर पर जलील करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  ऐलान से पहले ही गठबंधन में गांठ, अखिलेश यादव की लिस्ट से कांग्रेस नाराज!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse