बड़ाई करते करते राहुल पर तंज कस गईं शीला, कहा – अभी मैच्योर नहीं हुए हैं राहुल

0
शीला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बड़ाई करते करते कुछ ऐसा बोल गईं कि राहुल भी असहज हो गए होंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की CM उम्मीदवार रह चुकीं शीला ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अभी मैच्योर नहीं हुए हैं। उन्हें थोड़ा और वक्त देना चाहिए। शीला ने यह भी कहा कि एसपी-कांग्रेस गठबंधन से उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वह बीमारी की वजह से प्रचार नहीं कर रहीं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में खुलेंगी मीट की दुकानी, योगी से मुलाकात के बाद मीट कारोबारियों ने लिया फैसला

राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली शीला ने कहा, ‘इस वक्त हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। बदलाव का स्तर जेनरेशन के साथ राजनीति में भी आ रहा है। पिछले कुछ सालों में राजनीतिक भाषा में भी काफी बदलाव आया है। कांग्रेस इन सभी बदलावों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में जो कहा, इसकी हम उम्मीद नहीं कर सकते थे। साथ ही आपको ध्यान रखना होगा कि राहुल गांधी अभी मैच्योर नहीं हुए हैं। वह अभी उम्र के… 40वें दौर में ही हैं। इस उम्र में उनसे पूरी तरह परिपक्व होने की उम्मीद नहीं की जा सकती।’

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव: सपा नेता आजम खान ने 'रावण' से कर डाली PM मोदी की तुलना

इसके साथ ही राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को थोड़ा और वक्त देने की जरूरत है। दिल्ली की पूर्व CM ने कहा कि पहले से अब तक राहुल ने काफी कुछ सीखा है। वह मीटिंग अटेंड करते हैं। सबसे जरूरी बात कि वह अपने दिल की बात कहते हैं। शीला ने कहा, ‘कांग्रेस गरीब और वंचितों को आगे ले जाने में यकीन रखती है। राहुल अकेले शख्स हैं जो किसानों के बारे में बात करते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी पारित कराने के लिये कांग्रेस के पास पहुंची सरकार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse