उत्तर प्रदेश : शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। रिजल्ट उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 81.6 पर्सेंट स्टूडेंट पास हुए, जबकि 12वीं में 82.5 पर्सेंट स्टूडेंट पास हुए हैं।
दसवीं में फतेहपुर की तेजस्वी देवी ने 95.83 पर्सेंट के साथ टॉप किया है। उन्होंने 575 अंक हासिल किए। वहीं दूसरे नंबर पर 95.33 पर्सेंट के साथ चार संयुक्त टॉपर रहे। इनमें नवनीत कुमार, प्रगति सिंह, अमीना खातून और कशीतु सिंह रहे। वहीं 12वीं फतेहपुर की प्रियांशी तिवारी ने टॉप किया। यूपी बोर्ड के 12वीं के परिणाम में टॉप 14 में 11 लड़कियां हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल बोर्ड और इंटरमीडिएट बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए परीक्षा का आयोजन करती है। इस वर्ष दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर 54,66,531 स्टूडेंट्स बैठे थे। हाईस्कूल की परीक्षाएं 16 मार्च से 1 अप्रैल तक और इंटरमीडिएट की 16 मार्च से 21 अप्रैल के बीच संपन्न हुई थीं।