ट्रिपल तलाक: बीवी हो गई मोटी तो पति ने दिया तलाक

0
तलाक
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वाराणसी : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, मुस्लिम महिला फाउंडेशन व विशाल भारत संस्थान की ओर से तीन तलाक के मसले पर रविवार को हुकुलगंज में लगी महिला कचहरी अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई। इसमें सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने तलाकशुदा महिलाओं की पीड़ा जाननी चाही तो कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आए। बादशाहबाग की शहाना ने बताया कि उसके पति ने फोन पर ही तीन बार तलाक कहकर उसे छोड़ दिया। शहाना के पति ने वजह ये बताई कि अब तुम मोटी हो गई हो। बिलखती शहाना ने लोगों से पूछा, अब एक बच्ची को लेकर मैं कहां जाऊं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के चलते इस साल मायावती नहीं मनाएंगी अपना बर्थडे

बहरहाल, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने तय किया कि मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। इस पर नाजनीन अंसारी ने कहा कि महज तीन शब्दों की बुनियाद पर महिलाओं की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सेवा प्रमुख डा. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा। तीन तलाक का हर स्तर पर विरोध होगा।

इसे भी पढ़िए :  वाराणसी में ही हैं मोदी के बड़े भाई सोमनाथ, लेकिन….

मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डा. हेमंत गुप्ता ने कहा कि तीन तलाक का विरोध करने वाली महिलाओं को धमकी देने वाले कायर हैं। उनके भीतर सच सुनने की हिम्मत ही नहीं है। मंच के काशी प्रांत संयोजक डा. इरफान अहमद शम्सी ने कहा कि तीन तलाक के बेजा इस्तेमाल से इस्लाम की बदनामी हो रही है। इस मामले में पीड़ित महिलाओं की राय भी सुनी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  मेयर ने पार्षदों को दिया वंदे मातरम गाने का निर्देश, विरोध करने पर मिली धमकी- हिंदुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा

अगले पेज पर पढ़िए- तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों को गोद लेने की योजना

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse