सीरिया के इदलिब पर हवाई हमले में 24 की मौत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरपश्चिमी शहर इदलिब के एक बाजार और अन्य इलाकों में हवाई हमले में 24 लोगों की मौत हो गयी। एक दिन पहले ही सीरिया में शांति के लिए रूस और अमेरिका के बीच सहमति बनी थी।

इसे भी पढ़िए :  .....तो इसलिए मारी गई तुर्की में रूस के राजदूत को गोली, जरूर पढ़ें

सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि हमला किसने किया। इदलिब के पास की कई जगहों पर हमले में कम से कम 90 लोग जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़िए :  मोसुल में हारने के बाद सीरिया के इस शहर पर हमला बोल सकता है ISIS

ब्रिटेन स्थित संस्था हताहत असैन्य लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पायी। उसने कहा कि कुछ शव इतने जले हुए थे कि उसकी पहचान नहीं हो पायी। हमले में कई दुकानें बर्बाद हो गयी और कारें क्षतिग्रस्त हो गयी।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया के कुर्दिश शहर में दोहरे बम विस्फोट में 31 की मौत : सरकारी टीवी

जिनेवा में महत्वपूर्ण बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी और रूसी विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने कहा कि संघषर्विराम मुसलमानों के त्यौहार ईद-उल-जुहा के पहले दिन सोमवार से शुरू होगा।