मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के सवाल पर चीनी राजदूत का रिएक्शन – बच्चों की बातें करते हो

0
मसूद अजहर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पूर्व चीनी राजदूत सुन यूजी से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर सवाल किया गया को वह रिपोर्टर को अनसुना करके बाहर निकल गए। ANI के एक पत्रकार ने यूजी से जानना चाहा था कि मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने पर उनकी क्या राय है। इसपर वह हंसते हुए वहां से बिना कोई जवाब दिए निकल गए।इस सवल के जवाब में उनका रिक्शन कुछ वैसा ही था जैसे कह रहे हो ‘बच्चों सी बातें करते हो’।

इसे भी पढ़िए :  'हमसे अच्छा काम कर रहा है भारत, उनसे कुछ सीखे चीन': चीनी मीडिया

इससे पहले पत्रकार से बात करते हुए यूजी ने कश्मीर के मुद्दे पर जवाब दिया था। भारत पाकिस्तान के रिश्तों पर बात करते हुए यूजी ने कहा, ‘चीन और पाकिस्तान के बीच बेहद करीबी रिश्ता है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर एक बड़ा मुद्दा है। दोनों को इसका समाधान निकालना चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  9 महीनों बाद खुला बॉयफ्रेंड की मर्दानगी का सच, पढ़ें क्या है पूरा मामला

इसके अलावा यूजी ने पाकिस्तान को आतंक को बढ़ावा देने वाला देश भी मानने से मना कर दिया। यूजी ने कहा, ‘आप कह रहे हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है। लेकिन मुझे ऐसा नहीं दिखता। मुझे इस बात पर यकीन नहीं है।’
अगले पेज पर वीडियो में देखिए- पूर्व राजदूत ने क्या कहा

इसे भी पढ़िए :  हम बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते: अमेरिका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse