अमेरिका: US कांग्रेस से ओबामा को झटका, पहली बार रद्द हुआ वीटो

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिकी सीनेट ने बुधवार(28 सितंबर) को राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से उस विधेयक पर किए गए वीटो को रद्द करने के लिए भारी बहुमत से मतदान किया, जिसमें 9/11 हमले के पीड़ितों को सऊदी अरब पर मुकदमा करने की इजाजत दी गई है।

ओबामा के आठ साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब उनके वीटो को अमेरिकी कांग्रेस के किसी सदन ने रद्द करने के लिए इस तरह से मतदान किया है।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब में नौकरी गंवाने के बाद 800 भारतीय भुखमरी के शिकार, मदद को आगे आईं सुषमा

सीनेट के 97 सदस्यों ने ओबामा के वीटो को रद्द करने के पक्ष में मतदान किया, जबकि इसके विरोध में सिर्फ एक वोट मिला। नेवादा से डेमोक्रेट सीनेटर और ओबामा के करीबी साथी हैरी रीड ने विरोध में मतदान किया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 400 से ज्यादा आतंकवादियों ने किया आत्मसर्मण

अब बाद में इसी को लेकर प्रतिनिधि सभा में भी मतदान होगा। ‘जस्टिस अगेंस्ट स्पांसर्स ऑफ टेररिज्म ऐक्ट’ (जास्टा) नामक इस विधेयक पर ओबामा ने वीटो किया था।

ओबामा के कार्यकाल के आखिरी दौर में उनके किसी वीटो को इस तरह से खारिज किए जाने से यही संकेत मिलता हैं कि व्हाइट हाउस की स्थिति बहुत कमजोर हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार के पहल पर सऊदी अरब ने की भारत के हज कोटे में 34,500 की वृद्धि

अपने अब तक के कार्यकाल में ओबामा ने 12 बार वीटो किया, लेकिन अब तक किसी को रद्द नहीं किया गया था।