यहां 16 साल से कम उम्र की लड़कियों को देना होगा ‘वर्जिनिटी टेस्ट’

0
वर्जिनिटी टेस्ट
Doctor examining patient

रूस के डॉक्टरों को कथित तौर पर यह निर्देश दिए गए हैं कि नाबालिग लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट किया जाए। रूस की इनवेस्टिगेटिव कमिटी ने सभी मेडिकल प्रफेशनल्स को यह कहा है कि वे 16 साल से कम उम्र की लड़कियों की यौन गतिविधियों को लेकर प्रमाण इकट्ठे करें।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका से जंग की तैयारी कर रहा चीन!

‘द इंडिपेंडेंट’ की खबर के मुताबिक इस आदेश ने जनता को नाराज कर दिया है। डॉक्टरों से लेकर राजनेता भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे घबराकर अब किशोरियां जरूरत के समय भी डॉक्टर से संपर्क नहीं करेंगी।

इसे भी पढ़िए :  मरीजों को जबरदस्ती एंटीबायोटिक्स देने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं, सरकार ने उठाया ये ठोस कदम

हालांकि रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने साफ कर दिया है कि डॉक्टर्स को इस आदेश का पालन करना होगा और उन्हें पुलिस को 16 साल की सभी लड़कियों के वर्जिनिटी जाने, प्रेग्नेंसी, अबॉर्शन से जुड़ी जानकारी देनी होगी। इस ऑर्डर के मुताबिक डॉक्टर्स को लड़कियों के हाइमन की जांच करनी है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका के बाद चीन भी हुआ पाकिस्तान से खफा

बता दें कि कुछ महीने पहले ही रूस ने घरेलू हिंसा को आंशिक तौर पर आपराधिक श्रेणी से हटा दिया था, जिसके बाद दुनियाभर में इसकी आलोचना हुई थी।