थाईलैंड में दिल को छू लेना वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक कुत्ते का है जो अपने भाई को दफनाता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक डॉगी के भाई को कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। वीडियो नॉर्थ-ईस्ट थाईलेंड के बुरीरम का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुत्ता अपने मिट्टी में दफन अपने भाई के शरीर पर मुंह से मिट्टी डाल रहा है। इस डॉगी के भाई को पहले से ही गड्डे में दफनाया हुआ है। उसके शरीर का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को फुटेज को ऑनलाइन पोस्ट किया था। इस वीडियो में एक लड़के ने लिखा- मैं 16 साल का नौजवान लड़का हूं, लेकिन इसे देखकर रोना आ रहा है। मैं उस कुत्ते के लिए कुछ नहीं कर सकता जो कि अपने भाई को मिट्टी से ढक रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वे दोनों बहुत ही अच्छे भाई हैं। वहीं, एक अन्य ने मुत्ते द्वारा नाक से मिट्टी डालने के महत्व को दर्शाते हुए दिखाया कि कुत्ते के व्यवहार पर ध्यान दीजिए। मिट्टी डालने के लिए पैरों का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। वह नाक से मिट्टी डाल रहा है। क्या वह भाई के प्रति अपने सम्मान को दिखा रहा है? कुत्ते अद्भुत हैं!
गौरतलब है कि कुत्ते को सबसे ज्यादा वफादार ईमानदार जानवार के तौर पर जाना जाता है। वह इंसान का सच्चा साथी होता है। यूं तो इंसान के साथ कुत्ते की वफादारी और प्रेम के कई मामले पहले भी सामने आए हैं, लेकिन कुत्ते का कुत्ते के लिए इतना प्यार शायद ही पहले कभी सामने आया हो। हाल ही में कुछ कुत्तों ने अपनी मालकिन की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की थी। वह बिना डरे किंग कोबरा से भिड़ गए थे। उन्होंने 8 फीट लंबे कोबरा का काट-काटकर बुरा हाल कर दिया था और अपनी मालकिन और उनके परिवार की जान बचाई थी।
इस दर्दनाक वीडियो को देखने के लिए नीचे क्लिक करें –
खबर जनसत्ता के हवाले से और वीडियो डेली मिरर के सौजन्य से