भूकंप से फिर थर्राया जापान, समुद्र ने लिया विकराल रूप, सुनामी का अलर्ट जारी

0
भूकंप

जापान एक बार फिर भूकंप के झटकों से थर्रा उठा। जापान के पूर्वोत्तर इलाके में तगड़ा भूकंप आया,  रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.9 थी। भूकंप का केंद्र फुकुशीमा तट के पास 10 किमी गहरा था। जापान की मौसम एजेंसी ने इसकी पुष्टि करते हुए नॉर्थ पेसिफिक कोस्टल एरिया में सुनामी की चेतावनी जारी की है। फिलहाल घटना के बाद किसी नुकसान की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  तंजानिया में भूकंप से 14 की मौत, 200 घायल

भूकंप के झटके टोक्‍यो में भी महसूस किए गए, जहां कई इमारतें हिल गईं। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.3 आंकी गई, लेकिन बाद में इसे 6.9 किया गया। फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कुलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है। हालांकि प्‍लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मार्च 2011 के भूकंप और सुनामी में फुकुशिमा स्थित तेपको दाइचि न्यूक्लियर प्लांट तबाह हो गया था।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान में पाकिस्तान का एमआई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तालिबान ने 7 लोगों को बनाया बंधक

भूकंप स्थानीय समय अनुसार मंगलवार सुबह 6 बजे आया। टेलिविजन फुटेज में फुकुशिमा बंदरगाह से जहाजों को दूर जाते हुए देखा जा रहा है क्योंकि फुकुशिमा में 10 फीट की सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

इसे भी पढ़िए :  मर्यादा भूली पाकिस्तानी मीडिया, मोदी पर लगाया धमकाने का आरोप

2011 को जापान में 9 की तीव्रता का भूकंप आया था।भूकंप के बाद आई सुनामी में फुकुशिमा स्थित तेपको दाइचि न्यूक्लियर प्लांट तबाह हो गया था। साल 2011 के इस विनाशकारी भूकंप के बाद आई सुनामी में 18 हजार से ज्यादा लोगों की या तो मौत हो गई थी या फिर वे लापता हैं।