चीन ने रची साजिश, हांगकांग ने भारतीयों के लिए फ्री वीजा एंट्री पर लगाई रोक  

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। हांगकांग ने मंगलवार(20 दिसंबर) को एक ऐसा फैसला लिया जो भारतीय सैलानियों के बहुत बड़ा झटका है। दरअसल, हांगकांग ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा को समाप्त कर दिया है। अब सैलानियों को जनवरी 2017 से वहां जाने के पूर्व से ही रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

इसे भी पढ़िए :  इराक में लापता भारतीयों पर बोलीं सुषमा स्वराज, 'बिना सूबत नहीं बता सकती मृत, ये पाप है'

अभी तक के नियमों के मुताबिक, कोई भी भारतीय नागरिक बगैर वीजा के 14 दिन के लिए हांगकांग की यात्रा पर जा सकता था। आशंका जताई जा रही है कि हांगकांग ने भारत विरोधी यह फैसला चीन के दबाव में आकर लिया है। बता दें कि हांगकांग, चीन का विशेष प्रशासकीय क्षेत्र है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप भारत के लिए कितने सही ? यहां पढ़ें

हांगकांग के इमीग्रेशन विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा है कि भारतीयों के लिए 23 जनवरी, 2017 से पूर्व-आगमन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। भारतीयों के लिए पूर्व-आगमन रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन सेवा खोल दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  न्‍यूजीलैंड में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, हाई अलर्ट जारी

जानकारों का मानना है कि इस फैसले से करीब पांच लाख से अधिक भारतीय प्रभावित होंगे जो इस हांगकांग अपने बिजनेस और घूमने के लिए हमेशा जाते रहते हैं।