आर्थिक आजादी में नेपाल और भूटान से पीछे है भारत, विश्व में 112वां स्थान

0
आर्थिक आजादी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक तरफ सरकार जहां कारोबार की सहूलियत के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर देश में आर्थिक आजादी पहले के मुकाबले कम हो गई है। यह बात हाल ही में आई एक रिपोर्ट से सामने आई है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फ्रीडम इंडेक्स में भारत 10 पायदान पिछड़कर 112वें स्थान पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़िए :  भारत के लिए बुरी खबर, UN ने लगाया सेना को घटिया सामान देने का आरोप, रोक लिया 338 करोड़ का भुगतान

भारत के प्रमुख पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी और कनाडा के फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित इकनॉमिक फ्रीडम ऑफ द वर्ल्ड : 2016 सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 159 देशों और क्षेत्रों की इस सूची में विधि व्यवस्था और नियमन जैसी अनेक श्रेणियों में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर को जंग से नहीं जीत सकता पाकिस्तान: हिना रब्बानी खार

इस इंडेक्स में यद्यपि चीन, बांग्लादेश और पाकिस्तान भारत से पीछे क्रमश: 113वें, 121वें और 133वें पायदान पर रहे, लेकिन भूटान (78), नेपाल (108) और श्रीलंका (111) का प्रदर्शन भारत से बेहतर रहा।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान और भारत की नजदीकी पर भड़का चीन, लगाए ये गंभीर आरोप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse