इंडोनेशियाई सेना का प्लेन क्रैश, 13 की मौत

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। इंडोनेशियाई वायु सेना का एक विमान हरक्यूलिस सी-130 रविवार(18 दिसंबर) को पूर्वी पापुआ प्रांत में क्रैश (दुर्घटनाग्रस्त) हो गया। इस हादसे के दौरान विमान में सवार सभी 13 व्यक्तियों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  58 साल की उम्र में हामिद करजई बने पिता

सेना के अधिकारियों ने बताया कि हरक्यूलिस सी-130 ने पापुआ प्रांत के तिमिका शहर से 12 क्रू सदस्यों और एक यात्री के साथ उड़ान भरी थी, लेकिन जल्द ही यह दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसे भी पढ़िए :  नोकिया के फोन पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो सावधान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के मलबे को खोज लिया गया है। मृतकों के शव को वामेना ले जाया जा रहा है। इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी के ऑपरेशनल निदेशक इवान अहमद रिसकी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को इस बात की जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की धमकी, कोई भी समझौता तोड़ा तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

आगे पढ़ें, विमान सुरक्षा के मामले में इंडोनेशिया का रिकॉर्ड खराब

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse