मोसुल में आईएस आतंकियों की आखिरी लड़ाई, आत्मघाती दस्ते को किया आगे

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आत्मघाती हमलावरों के इस्तेमाल की घटनाओं पर नजर रखने वाले एक सीनियर फेलो और ICSR के थिंक टैंक चार्ली विंटर भी इसे ‘अभूतपूर्व’ मान रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इराकी सैनिकों ने आईएस लड़ाकों से जब्त एक जीप दिखाई है। आईएस के इंजिनियरों ने इस जीप को बख्तरबंद बना दिया है। विस्फोटकों से लैस इस जीव में केवल आत्मघाती हमलावर बने ड्राइवर के विंडस्क्रीन का थोड़ा हिस्सा खुला है, जिससे वह अपने टारगेट पर निशाना साध सके।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने इजराइल को दी चेतावनी, चिंतित हुए नेतेन्याहू, ट्रम्प ने किया चेतावनी का विरोध

इराकी सेना के जनरल ने बताया कि आईएस आत्मघाती हमलावरों के इस्तेमाल के लिए इसलिए मजबूर है क्योंकि उसके अधिकतर विदेशी लड़ाके मारे गए हैं। आईएस के नए विडियो में आत्मघाती लड़ाकों के तौर पर दो बच्चों की तस्वीर भी सामने आई है।

इसे भी पढ़िए :  ISIS आतंकी को दिल दे बैठी अमेरिकी खुफ़िया एजेंसी की एजेंट, पढ़िए फिर क्या हुआ

आत्मघाती हमलावरों से जुड़ा इराकी सेना का एक विडियो भी सोशल साइट्स पर खूब देखा जा रहा है। इस विडियो में इराकी सैनिक एक आत्मघाती हमलावर को खुद को न उड़ाने की बात कहते हुए सुना जा रहा है। इराकी सैनिक कहता है, ‘मेरे भाई,तुम काफी छोटे हो। नेताओं को खुद को मारने दो। उन्होंने तुमसे खुद को उड़ाने के लिए क्यों कहा? ऐसा मत करो, हम तुमको बचाने आ रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  चीन की धमकी को नरअंदाज कर अमेरिकी नेताओं ने ताइवान की राष्ट्रपति से मुलाकात की
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse