ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, BRICS घोषणापत्र में लश्कर और जैश की कड़ी निंदा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीन में हैं। इस दौरान भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता करके जानकारी दी है कि ब्रिक्स श्यामन घोषणापत्र के 48वें पैराग्राफ में आतंकवाद मुद्दा उठाया गया। भारत की तरफ से कहा गया है कि हम विश्व और ब्रिक्स देशों में हुए सभी आतंकी हमलों की भर्त्सना करते हैं और आतंकवाद की निंदा करते हैं। आगे घोषणापत्र में लिखा है कि हम लोग आस-पास के इलाके में फैल रहे आतंकवाद और सुरक्षा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की तैयारी कर रहा पाकिस्तान! आर्मी चीफ राहिल शरीफ ने लॉन्च किया वार रूम, रात में ही कराया युद्धाभ्यास

इन इलाकों में तालिबान, ISIL, अल-कायदा से खतरा है। वहीं ईस्टर्न तुर्कीस्तान इस्लामिक मूवमेंट, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उजबेक्सितान, हक्कानी नेटवर्क, जैश-ए-मोहम्मद, टीटीपी और हिज्बुल उत तहरीर का जिक्र किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ़ का सपना कयामत तक पूरा नहीं होगा: सुषमा स्वराज

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पीएम ने ब्रिक्स की बैठक में सभी देशों को एकजुटता से निर्णय लेने की अपील की। पीएम मोदी ने सुरक्षा परिषद में बदलाव की भी बात की। इसके अलावा पीएम ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन का मुद्दा सभी देशों के सामने उठाया।

इसे भी पढ़िए :   गिलगित-बाल्टिस्तान से पाकिस्तान के पीछे हटने पर कश्मीर के मुद्दे को सुलझाने में मिलेगी मदद: अमेरिका

 

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK