SCO सम्मेलन में सेना अधिकारी ने नवाज के कान में क्या कहा?

0
नवाज शरीफ

क्या अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन की बैठक में पाक पीएम नवाज सेना के इशारों पर बोल रहे हैं? शुक्रवार को सम्मेलन के दौरान नवाज शरीफ सेना के अधिकारी से निर्देश लेते दिखे। यह वाकया शुक्रवार को उस समय दिखाई दिया, जब पीएम नरेंद्र मोदी के बाद नवाज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  गायक जॉर्ज माइकल नहीं रहे, 53 साल की उम्र में मौत

नवाज जब अपनी बात रख ही रहे थे, तभी सेना का एक अधिकारी उनके पास आया और कान में कुछ फुसफुसाने लगा। खास बात यह थी कि इस अधिकारी ने नवाज के कंधे पर हाथ रखा हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक में बौखलाहट जारी, सिंध विधानसभा ने निंदा प्रस्ताव किया पारित

नवाज शरीफ ने भी सेना के इस अधिकारी की बात को बेहद गौर से सुना। नवाज ने इसके बाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के खुद आतंक से पीड़ित होने की बात कही।

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी तनाव, देखे गए टोही विमान

इस वाकए के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या अस्ताना में नवाज सेना से निर्देश पर काम कर रहे थे। गौरतलब है कि पाकिस्तान के लेकर यह माना जाता है कि वहां की सरकार के काम पर सेना का हस्तक्षेप रहता है।