मध्य प्रदेश के मंदसौर में चल रहे किसान आंदोलन में मंगलवार को 5 किसानों की मौत हो गई थी। और अब खबर आ रही है कि हिंसा में एक और किसान की मौत हो गई है। इस सबके बीच सबी पॉलीटिकल पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं। जहां विपक्ष सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं सत्ताधारी पार्टी, कांग्रेस पर खसाने का आरोप लगा रही है। इस सबके बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कांग्रेस विधायक भीड़ को उकसाती नजर आ रही हैं।
ट्विटर पर विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- “थाने में आग लगा दो….” MP में भीड़ को उकसाती हुई करैरा से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक।” वीडियो में भीड़ विरोध प्रदर्शन करती हुई दिख रही है। भीड़ कह रही है कि प्रशासन की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। इस दौरान कांग्रेस की महिला विधायक शंकुतला खटीक अपने साथ मौजूद भीड़ से थाने को आग लगा देने की बात कही रही है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में वह तीन बार “थाने में आग लगा दो” कहती हुई सुनाई दे रही है। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं, जो भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस विधायक का यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि यही है काँग्रेस का असली चरित्र।
MP मे करैरा विधानसभा से काँग्रेस विधायक शकुंतला खटीक, कार्यकर्ताओ को थाने मे आग लगाने हेतु उकसाते हुए।
यही है काँग्रेस का असली चरित्र। pic.twitter.com/EkCXtdOFev
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) June 9, 2017
वहीं, दूसरी ओर शकुंतला खटिक के अलावा एक और कांग्रेस नेता तथा रतलाम जिला परिषद के उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ भी वीडियो में सामने आया है। जिसमें वह किसानों को हिंसा के लिए भड़काते दिख रहे हैं। वीडियो में धाकड़ठ किसानों से कह रहे हैं, “अगर एक भी गाड़ी आ जाए, तो उनमें आग लगा देना… हम देख लेंगे। कोई भी किंतु, परंतु, थाना-पुलिस कोई डरने की जरूरत नहीं है।” पुलिस ने इस संबंध में धाकड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
वहीं, किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय ने अपने ट्वीट में लिखा- “मप्र के किसान आंदोलन की हिंसा के पीछे संघ समर्थित दो प्रतिस्पर्धी किसान संघटनों का विवाद है। भारतीय किसान संघ और भारतीय किसान मज़दूर संघ।” उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- “शिवराज और भाजपा कॉंग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। अब भाजपा किसानों और व्यापारियों को लड़ा रही है। किसान और व्यापारियों का सदियों पुराना संबंध है।”
“थाने में आग लगा दो……”
MP में भीड़ को उकसाती हुयी करैरा से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक 🙉🙉🙉 pic.twitter.com/71agfOF1CE
— Manak Gupta (@manakgupta) June 9, 2017